जिला मुख्यालय कुल्लू में जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान डाइट जरढ़ की ओर से जागरूकता रैली का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से भी अहम भूमिका निभाई गई।