फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: स्कूल के उद्घाटन समारोह में कलाकारों ने मचाया धमाल

Ankesh Dogra Updated Sun, 08 Mar 2026 02:56 PM IST

जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर बाशिंग में शनिवार को के.डी. स्टार स्कूल के प्राथमिक विंग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कुल्लू महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. मनदीप शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय की महत्वाकांक्षाओं और पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक अवसर बताया। इस मौके पर कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कुल्लू जिले से संबंध रखने वाले प्रसिद्ध कथक कलाकार आदित्य वर्धन ने भगवान राम और श्रीकृष्ण को समर्पित एक अर्ध-शास्त्रीय आध्यात्मिक नृत्य प्रस्तुत किया। स्वाति कश्यप ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। तत्पश्चात सूत्रधार कलासंगम के कलाकार जीवन बुडाल ठाकुर और रोशन लाल ने गायन और वादन की प्रस्तुति देकर समारोह में उपस्थित अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजिंदर सिंह ने मुख्य अतिथि और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें