आईएएस अनुराग चंद्र शर्मा ने उपायुक्त कुल्लू का बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। बुधवार को कुल्लू पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि कुल्लू पर्यटन, बागवानी आधारित जिला है। अच्छी टीम तैयार कर सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। आपदा में कहां नुकसान है, इसके बाद प्राथमिकताएं तय की जाएंगी।