फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: धार्मिक आयोजन से लौटे आदि ब्रह्मा खोखन, ढालपुर होकर देवालय के लिए रवाना हुए

कुल्लू जिले के कटराईं में धार्मिक आयोजन में शरिकत करने के बाद सोमवार को आदि ब्रह्मा खोखन लाव लश्कर के साथ लौट गए हैं। खोखन क्षेत्र के अराध्य देवता आदि ब्रह्मा कटराईं क्षेत्र में मोल चंद ठाकुर और चंदे राम द्वारा आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने हारियानों के साथ पहुंचे थे। आयोजन संपन्न होने के बाद अब देवता ढोल-नगाड़ों, रणसिंघों और श्रद्धालुओं के जयकारों की गूंज के बीच देवालय की ओर लौट गए हैं। इसी बीच सोमवार को दोपहर बाद हारियान देवता के साथ ढालपुर स्थित देवता के अस्थाई शिविर में रूके और यहां विश्राम करने के बाद खोखन स्थित अपने मंदिर की ओर रवाना हो गए। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह देवता का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने इस दौरान देवता के समक्ष माथ टेक कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें