ऐतिहासिक मैदान ढालपुर में आयोजित हिमाचल दिवस समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक दिखी। इस दौरान निजी और सरकारी स्कूलों के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। उपस्थित लोगों का सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले सभी दलों को सम्मानित किया गया।