जिला मुख्यालय कुल्लू में हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक लीग कुल्लू व लाहौल-स्पीति की ओर से विजय दिवस मनाया गया। कारगिल युद्ध में बलिदान हुए जवानों और इसमें शामिल सैनिकों के शौर्य को याद किया गया। साथ ही बलिदान जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश मुख्यातिथि रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित पूर्व सैनिकों व जनसमूह को देश व वीर जवानों के गौरव को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू शशिपाल नेगी, लीग के चैयरमेन ब्रिगेडियर टीसी ठाकुर आदि उपस्थित रहे।