राजकीय महाविद्यालय कुल्लू इस बार राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज छात्रा वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है । सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने बुधवार को इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। फुटबाॅल के मुकाबले जिला मुख्यालय स्थित खेल मैदान में होंगे। करीब 12 महाविद्यालयों की टीमें इसमें भाग ले रही है। कुल्लु महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनदीप ने कहा कि तीन दिनों तक यहां पर शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे। जीतने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।