बंदरोल सब्जी मंडी में आढ़तियों के लिए एक जागरूक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आयकर अधिकारी कृष्ण लाल ने कारोबारियों को आईटीआर भरने के साथ कारोबार से जुडे़ लेखा-जोखा तैयार करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान आयकर अधिकारी ने 31 जुलाई से पहले आईटीआर भरने को लेकर जागरूकता फैलाई।