मनाली में घूमने आए पर्यटकों को हुल्लड़बाजी करना महंगा पड़ गया। कुल्लू-मनाली हाईवे पर पर्यटक वाहन की छत पर बैठकर सफर करते नजर अाए। इससे वह अपना जीवन भी संकट में डाल रहे थे। किसी ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हुआ। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने छानबीन की और वाहन का चालान काटकर 3500 रुपये जुर्माना ठोका। डीएसपी केडी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।