फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दहकते अंगारों पर चले गूर और चेलियां, पीपलाआगे में मां नयना जन्मोत्सव पर दिखी अद्भुत आस्था

पीपलाआगे में मां नयना के जन्मोत्सव (जाग) महोत्सव को श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मां नयना और मां भद्रकाली के रथ सहित गूर और चेलियों ने दहकते अंगारों पर चलकर अपनी अटूट आस्था और आध्यात्मिक शक्ति का अनोखा प्रमाण प्रस्तुत किया। यह दृश्य देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता का गुणगान किया। आयोजकों के अनुसार, मां नयना के जन्मोत्सव (जाग) महोत्सव का क्षेत्र में विशेष धार्मिक महत्व है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस बार भी दूर-दराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने महोत्सव में भाग लिया और सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें