राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर मुख्यातिथि रहे। वहीं महाविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान दिया। मेधावियों में शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में शामिल रहे। प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और उन्होंने बताया कि इस साल राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय के नाम के उपलब्धियां रही हैं।