गीता आश्रम रामलीला के अनुयायी की ओर से 28 नवंबर से गीता जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है। आयोजन मंडल के अभिनव विशिष्ट में बताया कि इस मौके पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी जिसमें चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। चित्रकला प्रतियोगिता का विषय कृष्ण-अर्जुन संवाद का दृश्य बनाना होगा। पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 2101 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले को 1501 और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 1001 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाले को 3100, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 2100 और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 1100 रुपये प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए 18 स्कूल प्रबंधन से बात की जा चुकी है।