फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अटल टनल रोहतांग और लाहौल की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 30 Nov 2023 11:52 AM IST

प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। अटल टनल रोहतांग के साथ जिला कुल्लू व लाहौल की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है। बुधवार रात के बाद वीरवार सुबह भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। बर्फ के फाहों के बीच सैलानी कोकसर पहुंचे और जमकर मस्ती कर रहे हैं। जबकि कुल्लू जिला के निचले इलाकों में बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों को संवदेनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में दो दिनों तक मौसम खराब रहने तथा ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें