कथित गो तस्करी को लेकर देव समाज उग्र हो गया है। मंगलवार को मनाली में भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। मनुरंगशाला से मनाली के मालरोड़ में विरोध रैली निकली गई। प्रदर्शन में देवी-देवता कारदार संघ से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी एवं सियाली महादेव के कारदार जय चंद ठाकुर ने कहा कि गो तस्करी के मामले चिंताजनक है। देवी-देवता भी इस पाप से चिंतित है। इस पर सरकार को अंकुश लगाने की जरूरत है। मढ़ी, मंडी और दार्चा में गो धन से भरे ट्रक पकड़े गए हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मकरध्वज शर्मा ने भी अपने विचार रखे।