फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू में प्रर्दशन कर श्रम कल्याण बोर्ड में मनरेगा की सदस्यता बहाल करने की उठाई मांग

भवन एवं सड़क निर्माण यूनियन व केंद्रीय श्रम संगठनों की संयुक्त समन्वय समिति ने मंगलवार को मजदूरों की मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरवरी से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक एक रैली निकाली गई। इसमें प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। मजदूरों ने मांग उठाते हुए कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड में मनरेगा की सदस्यता को बहाल करना होगा। भवन एवं सड़क निर्माण यूनियन के राष्ट्रीय सचिव प्रेम गौतम ने कहा कि मनरेगा के सारे लाभ रोक दिए गए हैं। जब तक श्रमिक बोर्ड में उनके लाभ बहाल नहीं होते हैं, विरोध जारी रहेगा। मजदूरों के इस प्रदर्शन में हिमाचल किसान सभा के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें