कुल्लू जिले के प्रवेश द्वार भुंतर में इन दिनों जिला स्तरीय मेले की धूम मची हुई है। भुंतर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक दीपक जंदेवा ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दीपक जंदेवा ने एक से बढ़कर एक गीत पेश कर दर्शकों को खूब नचाया। इसके साथ ही मंडी जिला की दीपिका बंसल ने अपनी आवाज में गीत पेश कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। सांस्कृतिक संध्या में भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संध्या के दौरान काफी अधिक संख्या में दर्शक मौजूद रहे।