क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्थित जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) में मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिला के पांचों स्वास्थ्य खंडों के दिव्यांगजनों की पात्रता जांच की जा रही है। दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए शनिवार को मेडिकल बोर्ड में विशेषज्ञ चिकित्सक दिव्यांगों की पात्रता की जांच और उनके दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं।