फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू में रूस सहित छह देशों के राजदूतों का सम्मेलन, सीएम सुक्खू भी पहुंचे

Krishan Singh Updated Fri, 18 Oct 2024 01:42 PM IST

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे के मौके पर हो रहे छह देशों के राजदूतों के सम्मेलन के लिए सभी राजदूत माहौल पहुंच गए हैं। इसमें रूस, उज्बेकिस्तान, ब्रुनेई, कजाकिस्तान, गुयाना, ताजिकिस्तान आदि देशों के राजदूत शामिल हैं। राजदूतों का ढोल-नगाड़ों और कुल्लूवी नाटी से भव्य स्वागत किया गया। राजदूतों ने सबसे पहले सम्मेलन कक्ष के बाहर सजी ग्रेट हिमालय नेशनल पार्क की प्रदर्शनी को देखा और पार्क प्रबंधन के अधिकारियों ने प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पेंटिंग को भी देखा, जिसमें कल्लू की संस्कृति के साथ यहां के मंदिर देवरथ और ऊंचे बर्फ से लदे पहाड़ों को दर्शाया गया है। वहीं राजदूतों के सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी कुल्लू पहुंचे हैं। वह छह देशों के राजदूतों के साथ पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को लेकर सम्मेलन में चर्चा करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें