फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागा सराहन में रात को अलाव के पास बैठक सीएम सुक्खू ने सुनीं जनसमस्याएं, डाली नाटी

Krishan Singh Updated Wed, 18 Jun 2025 10:19 AM IST

एक आम आदमी की तरह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बागा सराहन में मंगलवार रात केवल राम के घर में रात्रि भोज के लिए गए। केवल राम की पत्नी यहां की प्रधान और पंचायत समिति सदस्य रह चुकी हैं। सीएम ने स्थानीय व्यंजनों का आनंद भी लिया। दिन में नाटी डाली। सीएम ने बाथू का हलवा, लाल चावल, स्थानीय राजमा, शहद और घी के साथ मालपुए परोसे गए। इससे पहले वह बाहर अलाव के पास बैठे। यहां लोग उन्हें अपनी समस्याएं बताते रहे। डीसी तोरुल एस रवीश और एसपी गोकुल कार्तिकेयन उनके साथ रहे। वह प्रशासन को मौके से ही समस्याओं ने निपटारे के निर्देश देते रहे। रात्रिभोज के बाद महिला मंडल की सदस्य मुख्यमंत्री से मिलीं। उन्होंने अपनी गतिविधियों के लिए उनसे फंड की मांग की। मुख्यमंत्री ने डीसी को कहा कि अपने फंड से मदद करूं कि आप करेंगी। सीएम सुक्खू ने यहां पिलाए जा रहे पानी में ब्लीचिंग पाउडर के ज्यादा होने पर हैरानी जताई। ग्रामीणों ने अलाव जलाकर देर रात तक यहां नाटी डालते हुए समृद्ध लोक संस्कृति का परिचय दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें