फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू शहर में चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान, एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरुकता रैली

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता आदि विषयों पर विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं। वहीं शनिवार को एनसीसी आर्मी और एयरविंग के कैडेट्स महाविद्यालय परिसर से कुल्लू शहर में जागरुकता रैली निकाली। इस रैली में 100 से अधिक कैडेट्स ने लोगों को स्वछता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रैली महाविद्यालय कुल्लू परिसर से आरंभ हुई। इसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, उपायुक्त कार्यालय, जिला न्यायालय परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, ढालपुर चौक, लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र, जिला पुस्तकालय, कॉलेज चौक होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर पहुंची। कैडेट्स ने नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता ही सेवा के कर्तव्य से अवगत करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें