फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दिल्ली में भाजपा की जीत पर मनाली में जश्न, निकली रैली

अंकेश डोगरा Updated Sat, 08 Feb 2025 04:24 PM IST

दिल्ली में भाजपा की प्रचण्ड जीत पर मनाली में भाजपा ने जश्न मनाया। शनिवार दोपहर को भाजपा कार्यकर्ताओ ने मालरोड़ में विजय रैली निकलकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर शहर में लड्डू भी बांटे गए। दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद भारी संख्या मे मनाली भाजपा के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने मालरोड़ मे जोरदार रैली निकाली। जोरदार नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के समक्ष लड्डू बांटे। इसके बाद पुरे मालरोड़ में रैली निकाली गई। मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास, जोगेंद्र मेहरा, शहरी भाजपा के अध्यक्ष अजय अबरोल ने बताया कि लगभग 27 साल के बाद दिल्ली में भाजपा ने वापसी की है। यह जीत जनता की जीत है। अरविन्द केजरीवाल की जनविरोधी नीतियों को जनता ने जवाब दिया। नगर परिषद अध्यक्ष मनोज लारजे ने कहा कि केजरीवाल राज में दिल्ली का दम निकल ग्या था। इस जीत के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह समेत प्रदेश नेतृत्व को बधाई देते है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें