बंजार विधानसभा क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर भाजपा मंडल बंजार ने विधायक सुरेंद्र शौरी के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। बंजार स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में आयोजित बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों, एनएच-305 पर रुके टारिंग कार्य, बंजार महाविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पद, नागरिक अस्पताल के नए भवन के अधूरे निर्माण और सब्जी मंडी निर्माण कार्य में देरी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम बंजार के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपकर लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने की मांग की।