फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: श्रावण के आखिरी रविवार को बिजली महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह से रात तक लगी कतार

श्रावण मास के आखिरी रविवार को प्रसिद्ध बिजली महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह छह बजे से ही महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। दिनभर मंदिर में भक्तों की आवाजाही बनी रही और रात आठ बजे तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महादेव के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई भक्त नंगे पांव ही भगवान के दरबार में पहुंचे। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने बिजली महादेव की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने महादेव को चुनरी, घी, दूध, नारियल और प्रसाद अर्पित किया। इसके साथ धूप-बत्ती जलाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। श्रावण मास के अंतिम रविवार होने के कारण मंदिर में विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिला। सुबह से देर शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जम्वाल ने बताया कि श्रावण महीने के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर महादेव के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। श्रावण मास के अंतिम रविवार को उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर बिजली महादेव के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को दर्शाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें