जिला मुख्यालय स्थित कुल्लू में बुधवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति शराब ठेकों की नीलामी शुरू हो गई है। कुल्लू लाहौल-स्पीति और पांगी 23 यूनिटों का आरक्षित मूल्य इस बार 12 करोड़ से अधिक बढ़ाकर 185 करोड़ किया गया है। पिछले साल यह आरक्षित मूल्य 173 करोड़ था। उपायुक्त कुल्लू की निगरानी में यह नीलामी प्रक्रिया हो रही है।