फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू के अखाड़ा बाजार में भगवती जागरण से माहौल हुआ भक्तिमय, कलाकारों ने माता वैष्णो का किया गुणगान

अंकेश डोगरा Updated Sun, 21 Jul 2024 12:09 PM IST

जिला मुख्यालय स्थित अखाड़ा बाजार में दो दिवसीय भगवती जागरण की धूम रही। शनिवार रात्रि को जागरण में काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलाकारों ने माता वैष्णो का गुणगान किया। रविवार को भंडारे के साथ ही जागरण का समापन होगा। शनिवार शाम को माता वैष्णो की पवित्र ज्योति को माता वेष्णो देवी मंदिर रामशिला से लाया गया। ज्योति के साथ भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इसके बाद पवित्र ज्योति को विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया। भजन-कीर्तन से यहां पर माहौल भक्तिमय बना रहा। अखाड़ा बाजार में हुए भगवती जागरण को शहरवासियों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला। ब्यासा मोड़ से लेकर रामशिला तक पूरे बाजार को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें