ढालपुर स्थित कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन का पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कुल्लू आईपीएस डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, नशा निवारण और ट्रैफिक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि नशे को रोकने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इसमें समाज का सहयोग सबसे जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से किसी भी अज्ञात नंबर से आने वाली कॉल न उठाने की बात कही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सवाल भी किए। इस मौके पर स्कूल के एमडी सुरेश कुमार सहित स्टाफ भी मौजूद रहा।