जिला मुख्यालय ढालपुर की आईटीआई में मंगलवार को अमर उजाला का अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम हुआ। इसमें कुल्लू अस्पताल की डॉक्टर रीमा बतौर मुख्यातिथि मौजद रहीं। उन्होंने छात्राओं को मासिक स्वच्छता के साथ अन्य रोगों के प्रति जागरूक किया। डॉ. रीमा ने कहा कि महिलाओं को खुद का लक्ष्य तय करना होगा। उन्होंने छात्राओं से दिमागी तौर पर अपने आप को स्वस्थ और मजबूत रहने को जागरुक किया।