पर्यटन के लिए प्रसिद्ध कुल्लू-मनाली अब देहरादून से भी जुड़ गया है। मंगलवार को यह सेवा आरंभ हो गई है। एटीआर-72 हवाई जहाज सेवा सप्ताह में तीन दिनों तक चलेगी। यह सेवा उड़ान योजना के तहत शुरू हुई और इसे पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद है। खास बात यह है कि फ्लाइट शुरू होने पर कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट पर विमान को वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया। इस रूट पर मंगलवार, वीरवार और शनिवार को सेवा रहेगी। कुल्लू से किराया 3,198 रूपये और देहरादून से कुल्लू के लिए 4,198 रूपये होगा। भुंतर हवाई अड्डा के निदेशक सिदार्थ कदम ने कहा कि उड़ान से कुल्लू मनाली के पर्यटन को गति मिलेगी।