जिला मुख्यालय में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। महाविद्यालय कुल्लू से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक एक रैली भी निकाली गई। जिसमें प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। विद्यार्थी परिषद के संयोजक सारांश ने कहा कि पिछले 2 साल से प्रदेश सरकार छात्र विरोधी निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ के चुनावों को बहाल किया जाए।