जिला कुल्लू में पैराग्लाइडिंग साइटों में सरकार के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने सैलानियों की सुरक्षा को देखते हुए मार्शल तैनात कर दिए गए हैं। जिला मुख्यालय ढालपुर के साथ सटी पीज की पहाड़ी से भी मार्शलों की तैनाती के बाद पैराग्लाइडिंग की गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं। इस साइट को जिला पर्यटन विभाग ने नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई करते हुए बंद कर दिया था। जिला पर्यटन अधिकारी ने जहां साइट को बंद किया था, वहीं रात के अंधेरे में पैराग्लाइडिंग करने पर 10,000 रुपये का जुर्माना और पायलट का लाइसेंस एक सप्ताह के निलंबित कर दिया था। साइटों में नियमों की अनदेखी न हो, इसके लिए सरकार ने सभी साइटों पर मार्शल की तैनाती की है। जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने कहा कि पैराग्लाइडिंग हादसों को रोकने तथा नियमों का पालन नहीं करने पर मार्शल तैनात कर दिए हैं।