फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: बागन में ग्रामीणों का हाल जानने पहुंची प्रशासन की टीम, घरों के साथ भूमि में भी आईं बड़ी-बड़ी दरारें

जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी की ग्राम पंचायत शिल्लानाल का बागन गांव विस्थापन की कगार पर पहुंच गया है। गांव के घरों के साथ भूमि में भी बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि गांव की नींव ही खिसक गई है। वहीं, शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार कुल्लू गांव में पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या को सुना। वे कई घंटे गांव में ही रहे और स्थिति का जायजा हर स्थान पर लिया। हालांकि, बागन गांव को दो तरफा खतरा बना हुआ है। गांव में करीब 100 घर हैं और इनमें 35 घरों को पहाड़ी से चट्टानें गिरने और दरारें आने से खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने तहसीलदार कुल्लू से अपना दर्द साझा किया। तहसीलदार कुल्लू हरी सिंह यादव ने कहा कि गांव पूरा असुरक्षित है। घरों में दरारें आईं है और पहाड़ी से चट्टानें गिर रहीं हैं। कहा कि सड़क को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग को जेसीबी की जगह एलएनटी मशीन लगाने के निर्देश दिए गए हैं

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें