जिला कुल्लू में फायर सीजन के शुरुआत में ही अग्रिकांड के मामले बढ़ने लगे हैं। बंजार के बाद रविवार को लगघाटी के कालंग में ढाई मंजिला लकड़ी का मकान देखते ही देखते राख हो गया। ग्रामीणों ने दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग के तेजी से फैलने के कारण उनकी तमाम कोशिशें नाकाफी साबित हुई। आग से तीन परिवार बेघर हुए हैं।