फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मनाली-कुल्लू हाईवे पर पलटकर नदी किनारे गिरी बस

मनाली-कुल्लू नेशनल हाईवे पर बाहनु के समीप शुक्रवार सुबह एक निजी बस पलटकर सड़क से नीचे नदी किनारे गिर गई। हादसे में करीब 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी माैके पर पहुंची। हादसे के समय बस मनाली से पठानकोट जा रही थी। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे के छह घायलों का सिविल अस्पताल मनाली और दो का हरिहर अस्पताल में उपचार चल रहा है। चार लोगों को मामूली छोटे आई हैं, जो मौके से ही अपने घर चले गए। थाना प्रभारी मुकेश राठौर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें