हिमाचल प्रदेश के लाहौल में त्रिलोकनाथ संपर्क मार्ग चट्टानें गिरने से बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार त्रिलोकनाथ पुल के समीप सड़क को चाैड़ा करने के लिए जारी कार्य के दौरान भारी भारी चट्टानें गिरने से सड़क का करीब 20 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। मार्ग में वाहनों की आवाजाही अभी बहाल नहीं हो पाया है।