जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित देवसदन में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंदर शौरी और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पार्टी की मज़बूती पर चर्चा की गई। इसके अलावा जिला में आई आपदा पर बात हुई। जिला कुल्लू के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से 1000 राशन किट मिली है। यह 400 राशन किट बंजार, 200 कुल्लू, 200 मनाली और 200 आनी विधानसभा में वितरित की जाएगी। इससे आपदा प्रभावितों का दर्द कम करने का प्रयास किया जा रहा है।