फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पंजाब की पर्यटक युवती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Sun, 05 Jan 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पैरों में आई चोट, मणिकर्ण पुलिस थाना में किया मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में कसोल के समीप सूमारोपा में एक अज्ञात वाहन ने पंजाब की पर्यटक युवती को टक्कर मार दी है। इसके बाद उसकी पैरों में चोट आई है। पुलिस ने अब अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 4 जनवरी की देर रात सूमारोपा के पास एक अज्ञात वाहन ने तनु कपूर पुत्री तुपेश निवासी मकान नंबर 17 बी, जीरकपुर, मोहाली पंजाब को टक्कर मारी। इसके बाद उसे चोटें आई हैं। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि, टक्कर मारने वाहन चालक कौन था, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घायल युवती का मेडिकल करवाकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

उधर, एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें