फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़क खराब का बहाना कर बारिश में उतार दीं सवारियां

Sat, 28 Dec 2024 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मीलों पैदल चलीं सवारियां, ग्रामीणों को हुई भारी परेशानी
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। परिवहन निगम के सपांगनी-कंंढा रूट की बस की सवारियों को परेशान होना पड़ा। शुक्रवार को बस को आधे रास्ते में खड़ा कर सवारियों को उतार दिया गया।
सवारियों को बारिश में मीलों का पैदल सफर करना पड़ा। लोगों ने निगम के चालक और परिचालक पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। तलाड़ा पंचायत के लोगों ने कहा कि शुक्रवार देर शाम को सपांगनी डंपिंग साइट में चालक ने निगम की बस के खराब होने का बहाना बनाकर सवारियों को बारिश में उतार दिया। बस में सवार लोगों के अलावा बच्चों को बारिश में मीलों का सफर तय करना पड़ा। पंचायत प्रधान मोहर सिंह ने बताया कि निगम की बस के गंतव्य तक न जाने से सवारियां परेशान हुईं। निगम की तरफ से बताया जा रहा है सपांगनी के साथ नदी के भू-कटाव से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है, जिस कारण बारिश में बस चलाना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के आरएम कुल्लू डीके नारंग ने बताया कि रात को बस का ठहराव कंढा गांव में होता है। शुक्रवार शाम को भारी बारिश के चलते तंग सड़क में कीचड़ हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें