फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू से एम्स बिलासपुर के लिए मिले बस सुविधा

Wed, 08 Jan 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीएम से मिला कार सेवा दल का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले से मरीजों को एम्स बिलासपुर के लिए सीधी बस सुविधा मिले, इसके लिए कार सेवा दल संस्था आगे आई है। कार सेवा दल का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एचआरटीसी के डीडीएम देवेंद्र नारंग से मिला।
विज्ञापन

उन्होंने गरीब मरीजों को एम्स बिलासपुर जाने में आ रही समस्या के बारे में बताया। कार सेवा दल के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने कहा कि कुछ स्वास्थ्य संबंधी विशेष विशेषज्ञ हिमाचल के एम्स बिलासपुर में महीने में दो-तीन बार या हफ्ते में एक बार बैठते हैं। इनके पास उपचार करवाने के लिए मरीजों को बिलासपुर से घूमकर एम्स के लिए जाना पड़ता है। समय-समय पर आने-जाने के लिए बस की सुविधा नहीं है। इलाज के लिए गए मरीजों को कई बार आने-जाने की असुविधा के कारण अस्पताल में पर्ची लेट बनती है। कई बार मरीजों और उनके साथ गए तीमारदारों को वहां रुकना भी पड़ता है। इसलिए कुल्लू से सीधे एम्स अस्पताल बिलासपुर से आने-जाने के लिए बस सुविधा दी जाए। एचआरटीसी के डीडीएम देवेंद्र नारंग ने कहा कि सुबह बिलासपुर होकर जाने वाली बसें हैं, उनका रूट वाया एम्स अस्पताल बिलासपुर होकर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें