फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुर्सी पर मरीज, कंधे पर सड़क का बोझ, रोज परीक्षा दे रहे लोग

Wed, 08 Jan 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
गाडापारली पंचायत के मैल गांव से बुजुर्ग मरीज को उपचार के लिए डंडों से कुर्सी बांध उठाकर ले जाते
विज्ञापन
आजादी के 77 साल बाद भी सड़क से नहीं जुड़े सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत के गांव
विज्ञापन

पथरीली डगर, ऊबड़-खाबड़ रास्ते से उठाकर छह किमी दूर पहुंचाए बुजुर्ग खूबराम

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। पथरीली डगर...ऊबड़-खाबड़ रास्ते और डंडों में बांधी कुर्सी में बैठे मरीज को कंधों पर उठाकर जल्द अस्पताल पहुंचाने की जद्दोजहद। सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत के लोगों को बीमारी की हालत में मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए हर दिन ऐसी ही परीक्षा से गुजरना पड़ता है। घाटी के लोगों की इस मजबूरी की वजह सड़क नहीं होना है। आजादी के 77 साल बाद भी ग्रामीण सड़क का बोझ अपने कंधों पर ढो रहे हैं।
बुधवार को सैंज की गाड़ापारली पंचायत के मैल गांव में बुजुर्ग खूब राम की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें भी डंडों के सहारे कुर्सी बांधकर अस्पताल ले जाने के लिए उठाकर पहले सड़क तक निहारनी पहुंचाना पड़ा। पथरीले, ऊबड़-खाबड़ और सीधी ढलान वाले रास्ते में ग्रामीणों को पैदल छह किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा। इसके बाद मरीज को वाहन से करीब 20 किलोमीटर दूर सैंज सीएचसी पहुंचाया गया। देश की आजादी के 77 साल बाद भी जिले की दुर्गम पंचायत गाड़ापारली का एक भी गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया है। इस वजह से ग्रामीणों को कई किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

-
कोई बीमार हो जाए तो पहले इकट्ठा करने पड़ते हैं ग्रामीण
गाड़ापारली के गांवों में कोई अचानक बीमार हो जाए तो परिजनों को मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए पहले ग्रामीण इकट्ठा करने पड़ते हैं। सड़क न होने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण तेजा सिंह, अशोक, आलम चंद और निमत राम ने कहा कि बीमारी की हालत में मरीजों को कई किलोमीटर दूर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। सर्दी के मौसम में बर्फ की चादर बिछने से समस्या और बढ़ जाती है।
-
मैल गांव के बुजुर्ग खूब राम बुधवार को अचानक बीमार हो गए। उन्हें ग्रामीणों की मदद से उठाकर सड़क तक ले जाया गया। पंचायत में सड़क न होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

- यमुना देवी, पंचायत प्रधान
-
ग्राम पंचायत गाडापारली के गांवों को सड़क सुविधा से जोडऩे के प्रयास जारी हैं। गांवों तक निर्माण के लिए सड़क का ऑनलाइन सर्वे कर दिया गया है। -चमन ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बंजार।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें