विकासखंड नूरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुखार में 10 कनाल में फैला भव्यता की छटा बिखरता मोक्षधाम क्षेत्र में अपने आप में अकेला ऐसा है। जो किसी व्यक्ति की अंतिम यात्रा में साथ चलकर आए लोगों को अनायास ही अपनी सुंदरता के कारण खींच लेता है। मोक्षधाम में दो आधुनिक चितास्थल, शीशे की चारदीवारी में 10 फीट की विशाल भोलेनाथ की योग मुद्रा बैठी हुई सुंदर मूर्ति, दो विश्राम घर, एक बड़ा कमरा, बोरवेल नलकूप, दो आधुनिक शौचालय, फ्लावरिंग और सुंदर चारदीवारी, इसकी सुंदरता को व्याखित करने ने लोगों के कोश में शब्द कम पड़ने लग जाते हैं। वहीं, फ्रिजर वाटर कूलर और पार्किंग की भी सुविधा यहां दी गई है। इस विषय सुखार पंचायत प्रधान सोनिका देवी का कहना है कि समाजसेवा उनका ध्येय है। सरकार के विकास फंड आमजन की सुविधा में लगें। इस बात को लेकर उन्हें बेहद संतुष्टि की अनुभूति होती है। रविवार को क्षेत्र के 50 युवाओं ने उक्त मोक्षधाम में सफाई अभियान चलाकर इसकी सुंदरता में वृद्धि कर दी। पंचायत निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि गांव के युवाओं ने संकल्प लिया है। कि हर महीने एकत्रित होकर उक्त मोक्षधाम की सफाई किया करेंगे और इसे साफ सुथरा बनाकर रखेंगे, ताकि इसकी भव्यता बनी रही। रविवार को श्रमदान में स्वर्ण सिंह, जीत सिंह, रविंदर सिंह, देसराज, अशोक कुमार के साथ अन्य युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।