फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पद्मश्री डॉ. ओमेश भारती ने संभाला कांगड़ा सीएमओ का कार्यभार, मां ज्वाला मंदिर में टेका माथा

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. ओमेश कुमार भारती ने कांगड़ा जिले के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ ) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएमओ का कार्यभार संभालने के बाद शुक्रवार को डॉ. ओमेश कुमार भारती ने शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर पहुंचकर मां ज्वाला के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। वह श्रावण माह के दूसरे मेले के दौरान ज्वालामुखी पहुंचे। इस दौरान बीएमओ ज्वालामुखी डॉ. पावन कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे। मंदिर में पुजारी धर्मेंद्र शर्मा ने डॉ. ओमेश कुमार भारती को विधिवत पूजा-अर्चना करवाई तथा उन्हें माता ज्वाला का आशीर्वाद दिलाया। डॉ. भारती ने मंदिर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता के बारे में भी जानकारी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें