हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नूरपुर पुलिस ने इंदौरा के छन्नी गांव में 1.01 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों पर फ्रीजिंग आदेश का बोर्ड लगाया है। यह कार्रवाई वर्ष 2017 में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में सक्षम प्राधिकारी से आदेश की पुष्टि होने के बाद की गई। संपत्तियों में आवासीय मकान, घरेलू सामान और एक कार शामिल हैं।