फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: ज्वालामुखी मुरली मनोहर मंदिर में पंच भीष्म शुरू, 101 दीपक जलेंगे दिन रात

ज्वालामुखी के प्रसिद्ध मुरली मनोहर मंदिर में कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी पर पंच भीष्म का शुभ आरम्भ किया गया है। मान्यता के अनुसार मंदिर में दिन रात 101 दीपक पूरे पांच दिनों तक दिन रात जलाए जाएंगे। स्थानीय निवासी श्रद्धालु और मंदिर पुजारी इन दीपकों में दिन रात तेल का दान करते हैं। वर्षों से इस मंदिर में दीप दान किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में पंच भीष्म के दिनों में दर्शन करने से पितृ दोष भी समाप्त होता है और लक्ष्मी का वास होता है। मुरली मनोहर मंदिर पुजारी डिम्पल शर्मा ने बताया कि पंच भीष्म मनाने के दो कारण हैं, एक तो माता तुलसी का विवाह मुरली मनोहर से इसी दिन हुआ था और महाभारत काल मे जब भीष्म पिताहमा बाणों की शैया पर लेटे थे तब उन्होंने पांडवों को पांच दिन तक ज्ञान दिया था। इसी उपलक्ष्य में पंच भीष्म मनाए जाते हैं। इस पंच भीष्म के पांच दिनों में दान पुण्य का बहुत महत्व होता हैं और इन दिनों में विष्णु भगवान के मंदिर व अपने घर मे तेल के दीपक जलाने का बहुत महत्व होता हैं। इन दिनों में विष्णु भगवान का तुलसी माता से विवाह होता है इन 5 दिनों में अखंड तेल का दीपक विष्णु भगवान के मंदिर में जलाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें