फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ट्रेड फेयर में मिक्की माउस जंपिंग झूला पंक्चर, 10 बच्चे फंसे, चार हुए चोटिल

Mon, 23 Dec 2024 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ट्रेड फेयर में मिक्की माउस जंपिंग झूला पंक्चर होने के बाद बच्चों को लेकर जाते परिजन। -संवाद
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा शहर में हनुमान चौक के निकट चल रहे निजी ट्रेड फेयर में रविवार दोपहर को मिक्की माउस जंपिंग झूला पंक्चर होने से बड़ा हादसा टल गया। मिक्की माउस जंपिंग झूले पर घटना के वक्त करीब 9 से 10 बच्चे मस्ती कर रहे थे। अचानक झूले में लगे उपकरण ने हवा भरनी बंद कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान झूले का ऊपरी हिस्सा एक तरफ झुक गया और बच्चे एक-दूसरे पर गिर गए। घटना के वक्त बच्चों के माता-पिता भी वहां मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। बच्चों को गिरते देख माता-पिता ने झूले की तरफ दौड़कर बच्चों को बाहर निकाला। कुछ बच्चों को चोटें आईं, जिनमें से चार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
बौंगता निवासी राजीव कुमार ने बताया कि वह अपनी पांच साल की बेटी के साथ ट्रेड फेयर में आए थे। घटना के दौरान बेटी झूले के ऊपरी हिस्सा पर मस्ती कर रही थी। अचानक झूले के झुकने के बाद उनकी बेटी नीचे गिर गई, जिससे उसकी टांग में चोट आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोजक हादसा होने के बाद काफी देर से मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सुनहेत के अजय कुमार ने बताया कि हादसे के समय उनका बेटा झूले के ऊपरी हिस्से की तरफ जा रहा था। इस दौरान जैसे ही झूला झुका, चीख पुकार मच गई। घटना के बाद लोगों ने बच्चों को वहां से निकाला। मेले में बच्चों और लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि यहां अन्य प्रकार के झूले भी लगे हुए थे। ट्रेड फेयर के आयोजक संदीप कुमार ने कहा कि यह हादसा बिजली गुल होने के कारण हुआ और सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया था।
उधर, डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। आयोजक को जनरेटर का बंदोबस्त करने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल झूले पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के इंतजाम होने के बाद ही इसे फिर से चलाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें