फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दोसड़का में पास देते समय नाले में गिरी पिकअप गाड़ी

थाना क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत शुक्रवार देर शाम दोसड़का के पास वाहन को पास देते समय पिकअप ट्राला अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। गनीमत यह रही कि ट्राला पलटा नहीं अन्यथा बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राला चालक सुजानपुर से हमीरपुर की ओर जा रहा था। दोसड़का के समीप सामने से आ रही गाड़ी को पास देते समय यह हादसा हुआ। हादसे के बाद घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने चालक को बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। आपसी सहमति के कारण थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें