थाना क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत निजी गाड़ी और टैक्सी में टक्कर का मामला सामने आया है। देर रात 8:30 बजे के करीब बाबा स्वरूप गिरि मंदिर के नजदीक तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क पर खड़ी टैक्सी को टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। कुछ देर तक बहस के बाद दोनों पार्टियों ने आपसी समझौता कर लिया। जिससे थाना सुजानपुर में कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।