चार जून को होने वाली लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त होने वाले माइक्रो आब्जर्वर के लिए सोमवार को यहां बचत भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 120 माइक्रो आब्जर्वरों ने भाग लिया। इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद गर्ग, नायब तहसीलदार राजेश कौंडल और अन्य अधिकारियों ने माइक्रो आब्जर्वरों को मतगणना के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।