जिला परिषद हॉल हमीरपुर में सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला भर से पंचायत समीतियों के अकाउंटेंट, पंचायत इंस्पेक्टर, कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे। मास्टर ट्रेनर की ओर से ग्राम पंचायत विकास योजना, ब्लॉक पंचायत विकास योजना, मेरी पंचायत मेरी धरोहर सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत विकास योजना का प्लान 31 जनवरी तक तथा उसके बाद ब्लॉक पंचायत विकास योजना का प्लान 28 फरवरी तक तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर की ओर से प्रतिभागियों को बताया गया कि किस तरह से योजना को संबंधित वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है। पंचायत सदस्य की ओर से जो प्लान दिया जाएगा, उन्हें कैसे चैक करना है, के बारे जानकारी दी गई।