फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: दो मामलों में 19.57 ग्राम चिट्टा के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

हमीरपुर जिला पुलिस ने नशा तस्करी पर वार करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 19.57 ग्राम चिट्टा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के चार मामले दर्ज हैं। नशे की खेप को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने कहा कि नशा के खिलाफ पुलिस बेहतर कार्य कर रही है। एक मामले में पुलिस ने 12.70 ग्राम चिट्टा और दूसरे मामले में 6.87 ग्राम चिट्टा बरामद किया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है। नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें