राजकीय महाविद्यालय भोरंज में प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय की टीम का चयन किया । इसके लिए आयोजित ट्रायल में करीब 45 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता, गति और खेल कौशल को परखा गया। चयनित खिलाड़ियों के लिए महाविद्यालय में नियमित रूप से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। अन्य खेलों के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। पिछले वर्ष महाविद्यालय की टीम ने बास्केटबॉल पुरुष वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था। इस वर्ष महाविद्यालय की बास्केटबॉल पुरुष वर्ग की टीम का कप्तान रजत ठाकुर और उपकप्तान गौरव को चुना गया है। महिला वर्ग में बसु को कप्तान और सानिया को उपकप्तान चुना गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने टीम को बधाई दी